चार लाख रुपये बने हत्या का कारण
जासं, फरीदाबाद : गांव दयालपुर में 16 जनवरी को हुई राजबाला की हत्या मामले में पुलिस ने आर
जासं, फरीदाबाद : गांव दयालपुर में 16 जनवरी को हुई राजबाला की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी राजकुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजकुमार महिला का परिचित है। पुलिस के अनुसार उसने राजबाला को चार लाख रुपये दिए थे। अब राजकुमार को टीबी हो गई थी। वह इलाज के लिए अपने रुपये वापस मांग रहा था। राजबाला अभी रुपये लौटाने की स्थिति में नहीं थी। इसलिए वह आनाकानी कर रही थी। यही बात राजकुमार को खटक गई। उसने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। आरोपी मूलरूप से गौतमबुद्ध नगर के गांव मकनपुर बांगर का रहने वाला है, फिलहाल वह महिला के पड़ोस में रहता था।
क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी अशोक ने बताया राजकुमार व राजबाला करीब 3-4 साल से एक दूसरे को जानते थे। हत्या के बाद आरोपी अमृतसर फरार हो गया था। वहां से वह हरिद्वार गया। वह रविवार को ही वापस लौटा था। पुलिस ने उसे गांव अरुआ से गिरफ्तार कर लिया।
क्या था मामला :
दयालपुर निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 16 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे वह ड्यूटी पर चला गया था। दोनों बच्चे स्कूल चले गए थे। पत्नी राजबाला पड़ोस में डेयरी पर दूध लेने के लिए 10:30 बजे घर से निकली थी। इसी दौरान नकाबपोश युवक ने उसके ऊपर चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। सुरेश कुमार ने पहले दिन ही राजकुमार पर शक जताते हुए उसे नामजद कराया था।