Move to Jagran APP

भाजपा ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने मंगलवार को जिला मुख्यालय के बाहर राफेल रक्षा सौदे पर कांग्रेस के झूठ के विरोध में प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में बोलते हुए जिला उपाध्यक्ष मूलचंद मित्तल ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर सर्वोच्च न्यायालय ने साफ कर दिया है कि इसमें कोई अनियमितता नहीं हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 08:12 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 08:12 PM (IST)
भाजपा ने किया कांग्रेस 
के खिलाफ प्रदर्शन
भाजपा ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

जासं, फरीदाबाद : भाजपा की जिला इकाई ने मंगलवार को जिला मुख्यालय के बाहर राफेल रक्षा सौदे पर कांग्रेस के झूठ के विरोध में प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में बोलते हुए जिला उपाध्यक्ष मूलचंद मित्तल ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर सर्वोच्च न्यायालय ने साफ कर दिया है कि इसमें कोई अनियमितता नहीं हुई। राफेल सौदा लटकाकर कांग्रेस ने देश की सुरक्षा को ताक पर रखा। वर्ष 2007 से 2014 तक इस मामले में कोई पहल ही नहीं हुई। ऐसा कर कांग्रेस ने देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया है।

loksabha election banner

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी झूठ बोल कर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। झूठ बोलने के लिए कांग्रेस के नेताओं को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झूठ को कितनी बार भी दोहराया जाए वह सही साबित नहीं होता। हमेशा सत्य ही जीतता है। कांग्रेस के नेतृत्व में देश को गुमराह करने का षड्यंत्र रचा गया और प्रधानमंत्री व सेना का अपमान किया गया।

प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरा तोमर, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष मीना पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गौड़, मेयर सुमन बाला, जिला महामंत्री सोहनपाल, टिपर चंद शर्मा, प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा, राज कुमार वोरा, प्रवीण चौधरी, पारस भारद्वाज, संजीव भाटी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.