मांगों को लेकर प्रदर्शन मंत्री को सौंपा ज्ञापन
नगरपालिका कर्मचारी संघ व सरकार के बीच 24 मई को हुए समझौते को सरकार द्वारा लागू न करने के विरोध में शनिवार को नगर निगम कर्मचारी उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पहुंचे। केंद्रीय राज्यमंत्री के मौजूद नही थे। जबकि उद्योग मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह जल्द मुख्यमंत्री से बात करेंगे। वहीं सर्व कर्मचारी संघ द्वारा 10 सितंबर को किए जाने वाले विधानसभा घेराव में भी भाग लेंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव सुनील कुमार ¨चडालिया,
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : नगरपालिका कर्मचारी संघ व सरकार के बीच 24 मई को हुए समझौते को सरकार द्वारा लागू न करने के विरोध में शनिवार को नगर निगम कर्मचारी उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पहुंचे, पर केंद्रीय मंत्री मौजूद नही थे। जबकि उद्योग मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह जल्द मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
कर्मचारियों ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ द्वारा 10 सितंबर को किए जाने वाले विधानसभा घेराव में भी भाग लेंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव सुनील कुमार ¨चडालिया, सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान बलवीर ¨सह बालगुहेर और नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय के कर्मचारी अब 13 और 14 सितंबर को प्रदेश के सभी 87 शहरों में उल्टी झाड़ू कर प्रदर्शन करेंगे। 21 से 25 सितंबर तक 12-12 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। एक अक्टूबर को सभी शहरों में मशाल जुलूस निकालकर कर्मचारी एकता का प्रदर्शन करते हुए 3, 4 व 5 अक्टूबर से राज्यव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे।
प्रदर्शन के दौरान नानक चंद खैरालिया, गुरचरण खांडिया, परसराम अधाना, रामकिशोर त्यागी जयराज नागर, वेद भड़ाना, जितेंद्र छाबड़ा, राजवीर, महेश मंगू, माया, ललिता, ममता मौजूद थे।