पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार : कृष्णपाल
पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं हमें अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पेड़ों से वातावरण में शुद्धता आती है तथा मानव जीवन की अनेक जरूरतें ऐसी हैं जो पेड़ों की लकड़ी से ही पूरी होती हैं।
जासं, फरीदाबाद : पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं, हमें अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पेड़ों से वातावरण में शुद्धता आती है तथा मानव जीवन की अनेक जरूरतें ऐसी हैं, जो पेड़ों की लकड़ी से ही पूरी होती हैं। यह बात केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सेक्टर-31 के दीनदयाल उपाध्याय टाउन पार्क व सेक्टर-31 में बन रहे स्टेडियम में पौधारोपण करते हुए कही।
मंत्री ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड जरूर लगाएं। पार्क व स्टेडियम में दशहरी आम, रुद्राक्ष, पांडा साइकस जैसे लगभग 200 पौधे लगाए गए हैं। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद अजय बैसला, विजय बैसला, अनिल नागर, रोहताश चहल, धर्मराव, संजू चपराना, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सहायक मुख्य अभियंता राजेश मेहरा, कार्यकारी अभियंता जोगीराम चौहान, एसडीओ नरेश कुमार व विनोद कुमार मौजूद थे।