Move to Jagran APP

मानव रचना संग मिलकर लगाएंगे 2.5 लाख पौधे

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम मानव रचना शिक्षण संस्थान के साथ मिल कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 30 सितंबर तक 2.5 लाख पौधे लगाएगा। बुधवार को नगर निगम ने मानव रचना शिक्षण संस्थान के साथ मिलकर पौधरोपण अभियान चलाने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। इसके लिए नगर निगम 1.25 लाख पौधे और मानव रचना शिक्षण संस्थान की ओर से 1.25 लाख पौधों का इंतजाम किया जाएगा। इस अभियान में मानव रचना शिक्षण संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ ही आरडब्ल्यूए और कई सामाजिक संस्थाओं को भी जोड़ा गया है। नगर निगम का प्रयास है कि राष्ट्रीय राजमार्ग को भी हरा-भरा किया जाए। शहर में पीपल शीशम सफेदा टीक नीम बरगद जामुन अनार बेल पत्थर सामिया बेहड़ा इमली अमरूद बेर व आम पपीता नीबू तथा गुलमोहर पौधे लगाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jul 2019 09:10 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 06:35 AM (IST)
मानव रचना संग मिलकर 
लगाएंगे 2.5 लाख पौधे
मानव रचना संग मिलकर लगाएंगे 2.5 लाख पौधे

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम मानव रचना शिक्षण संस्थान के साथ मिल कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 30 सितंबर तक 2.5 लाख पौधे लगाएगा। बुधवार को नगर निगम ने मानव रचना शिक्षण संस्थान के साथ मिलकर पौधरोपण अभियान चलाने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। इसके लिए नगर निगम 1.25 लाख पौधे और मानव रचना शिक्षण संस्थान की ओर से 1.25 लाख पौधों का इंतजाम किया जाएगा। इस अभियान में मानव रचना शिक्षण संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ ही आरडब्ल्यूए और कई सामाजिक संस्थाओं को भी जोड़ा गया है। नगर निगम का प्रयास है कि राष्ट्रीय राजमार्ग को भी हरा-भरा किया जाए। शहर में पीपल, शीशम, सफेदा, टीक, नीम, बरगद, जामुन, अनार, बेल पत्थर, इमली, बेर, आम, पपीता, नीबू तथा गुलमोहर के पौधे लगाए जाएंगे।  हम शहर की और संस्थाओं को भी पर्यावरण संरक्षण अभियान से जोड़ना चाहते हैं। जो संस्था पौधरोपण अभियान से जुड़ना चाहे, वे नगर निगम मुख्यालय आकर बागवानी विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र पूनिया से संपर्क कर सकते हैं।

loksabha election banner

-अनीता यादव, निगमायुक्त।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.