विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

₹35 करोड़ से चार लेन होगी पल्ला-बसंतपुर सड़क, फरीदाबाद के दर्जनों इलाकों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Published: Mon, 28 Sep 2026 10:33 PM (IST)

फरीदाबाद के तिगांव विधानसभा क्षेत्र में पल्ला सेहतपुर से बसंतपुर तक की सड़क को 35 करोड़ रुपये की लागत से ...और पढ़ें

पल्ला सेहतपुर से बसंतपुर जाने वाली सड़क को चार लेन बनाया जाएगा। AI जनरेटेड

पल्ला सेहतपुर से बसंतपुर जाने वाली सड़क को चार लेन बनाया जाएगा। AI जनरेटेड

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद के तिगांव विधानसभा क्षेत्र में पल्ला सेहतपुर से बसंतपुर जाने वाली सड़क को चार लेन बनाया जाएगा। इसमें करीब 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बनने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पहले से बेहतर हो जाएगी।

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बताया कि क्षेत्र में विकास और लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने को लेकर प्रयास किया जा रहा है। बसंतपुर रोड को फोरलेन बनाने की मांग लंबे समय से क्षेत्र की जरूरत रही है। अब इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा

मंत्री राजेश नागर ने बताया कि प्रस्तावित चार लेन मार्ग पर बस स्टाप सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी होंगी। जिससे दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। इस मार्ग के निर्माण से पल्ला, सेहतपुर, बसंतपुर, अगवानपुर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाली बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

वहीं, आसपास के इलाकों सेक्टर 35, 37, अशोका एनक्लेव, सराय ख्वाजा, मोलड़बंद, एत्मादपुर, आइपी कालोनी, बदरपुर, अगवानपुर डेरी से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। उन्हाेंने परियोजना को मंजूरी और आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार व्यक्त किया।।