Move to Jagran APP

हिसात्मक प्रदर्शन के चलते दिल्ली से कटी औद्योगिक नगरी

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में हो रही हिसा का असर अब औद्योगिक नगरी पर भी आ रहा है। राजधानी से सटे हुए होने की वजह से अब फरीदाबाद के लोगों की कनेक्टिविटी बेहतर नहीं रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 08:14 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 08:14 PM (IST)
हिसात्मक प्रदर्शन के चलते दिल्ली से कटी औद्योगिक नगरी
हिसात्मक प्रदर्शन के चलते दिल्ली से कटी औद्योगिक नगरी

प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद : नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में हो रही हिसा का असर औद्योगिक नगरी पर भी पड़ने लगा है। राजधानी से सटे हुए होने की वजह से फरीदाबाद से हजारों लोगों की दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में आवाजाही है। रास्ते बंद होने से बाजार के काफी कारोबारी अब दिल्ली जाकर सामान लाने से परहेज करने लगे हैं, वहीं दफ्तरों-संस्थानों में कार्यरत शहरवासियों को बीच रास्ते से वापस घरों को लौटना पड़ा। कालिदीकुंज वाला मार्ग बंद

loksabha election banner

फरीदाबाद से कालिदीकुंज होकर ग्रेटर नोएडा व दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों की संख्या हजारों में है। यह रोड दो लेन है, पर इस पर सुबह व शाम को इतनी भीड़ होती है कि वाहन रेंग-रेंग कर चलते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण बगैर लाल बत्ती के दिल्ली व ग्रेटर नोएडा जाना हो तो यह बेहतर मार्ग माना जाता है। कालिदीकुंज वाले मार्ग से फरीदाबाद से मात्र 20 मिनट में ग्रेटर नोएडा पहुंचा जा सकता है। पर अब कालिदीकुंज पर पुलिस ने बेरिकेडिग की हुई है, जिससे यहां से जाने वाले लोग वापस लौट रहे हैं। इतना ही नहीं कालिदीकुंज चौराहे से सरिता विहार वाला रास्ता भी बंद होने से लोगों को ग्रेटर नोएडा पहुंचने के लिए आश्रम से लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने से लग रहा जाम

कालिदीकुंज व सरिता विहार वाले मार्ग बंद होने का सीधा असर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ रहा है। बदरपुर बॉर्डर पार करने के बाद से लेकर आश्रम, फिर डीएनडी फ्लाईओवर और इंडिया गेट तक वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। बस इसी जाम के झंझट से बचने के लिए जिले के काफी लोग अपने निजी वाहनों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और दिल्ली जाने से भी परहेज कर रहे हैं। प्रदर्शन लंबा खिचा तो और बढ़ेगी परेशानी

ट्रांसपोर्टरों और उद्योगपतियों के अनुसार अगर हिसात्मक प्रदर्शन लंबा चला तो इसका व्यापक असर दिखना शुरू हो जाएगा। फिलहाल असर नहीं है। इसके बाद ट्रांसपोटेशन से लेकर सामान का आवागमन भी प्रभावित होगा। इसलिए शासन-प्रशासन को हिसा थामनी होगी। मकानों-दुकानों में इंटीरियर डेकोरेशन से संबंधित सामान के लिए मेरा रोज दिल्ली आना जाना होता है। मैं अपने वाहन से ही जाता हूं। दिल्ली व ग्रेटर नोएडा सुगमता से पहुंचने के लिए कालिदीकुंज मार्ग का प्रयोग करता था, पर अब यह बंद है तो बहुत दिक्कत हो रही है। हाईवे से जाने में 3 घंटे लग रहे हैं, वह भी परेशानी वाले।

-हिमांशु शर्मा, सेक्टर-88, एसआरएस रेजीडेंसी। मेरा बल्लभगढ़ बाजार में खुद का काम है। सामान लेने के लिए रोज ग्रेटर नोएडा व दिल्ली जाना होता है। अब दो दिन से कई मांग बंद व हिसा के बारे में पता लग रहा है। इसलिए मैं नहीं जा रहा हूं। अब हिसा थमने के बाद ही दिल्ली जाऊंगा।

-निजाम, सिही गेट, बल्लभगढ़। मेरी बल्लभगढ़ में सर्राफा की दुकान है। इसलिए सामान के सिलसिले में रोजाना दिल्ली जाना होता है। अब लंबे जाम व परेशानी से बचने के लिए दो दिन से दिल्ली नहीं जा रहा हूं।

-नितिन वर्मा, बल्लभगढ़।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.