विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद साइबर पुलिस ने 129 ठगों को दबोचा, पीड़ितों के 92 लाख रुपये कराए रिकवर

Published: Wed, 05 Aug 2026 02:10 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 05 Aug 2026 02:27 PM (GMT+05:30)

फरीदाबाद साइबर सेंट्रल पुलिस ने बीते माह 42 साइबर मामलों को सुलझाते हुए 129 ठगों को गिरफ्तार किया और पीड़ितों के 92 लाख रुपये बरामद किए।

फरीदाबाद पुलिस।

फरीदाबाद पुलिस।

HighLights

  1. फरीदाबाद साइबर पुलिस ने 42 मामले सुलझाए, 129 ठग गिरफ्तार।

  2. पीड़ितों के लगभग 92 लाख रुपये सफलतापूर्वक बरामद किए गए।

  3. डीसीपी ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया, जागरूकता की अपील।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद थाना साइबर सेंट्रल ने बीते माह में साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 42 मामलों काे सुलझाया है। इन मामलों में 129 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपित झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से तकनीकी विश्लेषण व जांच के आधार पर पकड़े गए।

पुलिस ने पीड़ितों के करीब 92 लाख रुपये भी रिकवर कराए। इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में डीसीपी साइबर क्राइम हिमाद्री कौशिक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

साइबर अपराधियों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण

उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण होता है और पुलिस टीमों को तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रेल व मोबाइल लोकेशन के आधार पर लगातार कार्रवाई करनी पड़ती है।

डीसीपी ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस का लक्ष्य केवल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि पीड़ितों की राशि वापस दिलाना और लोगों को जागरूक करना है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि भी संदिग्ध लिंक, एपीके फाइल, निवेश या सोशल मीडिया पर मिलने वाले लालचपूर्ण आफर से बचने तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज जरूर करें, ताकि तुरंत एक्शन लिया जा सके।