अंडरपास में फिर डूबी कार, हादसा टला
एनएचपीसी रेलवे अंडरपास में बारिश व सीवरेज ओवरफ्लों का पानी भरने से एक कार डूब गई। कार के अंदर पानी घुसने से चालक काफी समय तक परेशान रहा। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया। शुक्रवार रात को बूंदाबांदी हुई थी। ढलान होने की वजह से चारों ओर से पानी अंडरपास में भरता है। इसके अलावा अंडरपास में सीवरेज ओवरफ्लो होकर भी यहां गंदा पानी भर जाता है। पिछले दिनों भी कई कार अंडरपास में भरे पानी में डूब चुकी हैं। बता दें पिछले दिनों ग्रीनफील्ड
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: एनएचपीसी रेलवे अंडरपास में बारिश व सीवरेज ओवरफ्लों का पानी भरने से एक कार डूब गई। कार के अंदर पानी घुसने से चालक काफी समय तक परेशान रहा। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया। शुक्रवार रात को बरसात हुई थी। ढलान होने की वजह से चारों ओर से पानी अंडरपास में भरता है। इसके अलावा अंडरपास में सीवर ओवरफ्लो होकर भी यहां गंदा पानी भर जाता है। पिछले दिनों भी विभिन्न मौकों पर कारें अंडरपास में भरे पानी में डूब चुकी हैं।
बता दें पिछले दिनों ग्रीनफील्ड सोसायटी के लोग दिल्ली हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने गए थे। वहां अंडरपास में भरने वाले पानी के समाधान को लेकर आग्रह किया गया था। मुख्यमंत्री ने हुडा प्रशासक और निगमायुक्त को समाधान के लिए कहा था। इसके बावजूद अभी तक यहां ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं। यहां हर बार ऐसे हालात होते हैं। इस बारे में प्रशासन को भली-भांति जानकारी है। इसके बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है। अंडरपास में पानी भरने से शहर के बड़े हिस्से की कनेक्टिविटी राजमार्ग की ओर से समाप्त हो जाती है। लगता है सरकार को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। नेताओं को भी इस बारे में संज्ञान लेना चाहिए।
-डॉ.नेहा चौधरी, ग्रीनफील्ड कॉलोनी। राष्ट्रीय राजमार्ग और ग्रीनफील्ड कॉलोनी के बीच बना एनएचपीसी का अंडरपास महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके बाद नगर निगम और हुडा अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। हम लगातार शिकायत कर रहे हैं। कई कॉलोनियों के हजारों लोग परेशान हैं। इसका जल्द समाधान होना चाहिए।
-सुनीता मलिक, आरडब्ल्यूए प्रधान, ग्रीनफील्ड कॉलोनी अगर हल्की बारिश भी हो जाती है तो यहां कई फुट पानी भर जाता है। जिसमें वाहन डूब जाते हैं। एनएचपीसी का अंडरपास अब जानलेवा बन चुका है। बारिश के दिनों में तो यहां से गुजरना सीधे-सीधे जान आफत में डालना है। मैं खुद कई डूबे वाहनों को बाहर निकलवा चुका हूं।
-राजेश कुमार, चौकी इंचार्ज, ग्रीनफील्ड। नगर निगम ने अंडरपास के संप वेल को टेकओवर किया है। इस समय वह सही प्रकार से काम कर रहा है। बारिश का पानी अब निकाल दिया गया है। पिछले दिनों हुडा अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया था, क्योंकि हुडा की सीवर लाइन से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर अंडरपास में भर जाता है।
-श्याम ¨सह, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम। हमारी ओर से दिक्कत नहीं है। सीवर के पानी के लिए हमने अलग से इंतजाम किया हुआ है। नगर निगम की एक मोटर सही प्रकार से काम नहीं कर रही है। इसलिए बारिश का पानी काफी समय तक यहां भरा रहता है।
-प्रवीन कुमार, कार्यकारी अभियंता, हुडा।