पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे हाईवे के पांच चौराहे
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने नए पुलों के नीचे पांच चौराहे जल्द पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते नजर आएंगे। स्मार्ट सिटी में इसके लिए तेज गति से काम शुरू हो गया है। चौराहों पर फिलहाल लोहे की ग्रिल लगाई जा रही हैं। बाद में इनके अंदर पौधरोपण किया जाएगा। हरियाली से भरपूर चौराहों के आसपास से गुजरने वाले वाहन चालकों को सुखद अहसास होगा। यह काम स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद : राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने नए पुलों के नीचे पांच चौराहे जल्द पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते नजर आएंगे। स्मार्ट सिटी में इसके लिए तेज गति से काम शुरू हो गया है। चौराहों पर फिलहाल लोहे की ग्रिल लगाई जा रही हैं। बाद में इनके अंदर पौधरोपण किया जाएगा। हरियाली से भरपूर चौराहों के आसपास से गुजरने वाले वाहन चालकों को सुखद अहसास होगा। यह काम स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जा रहा है। रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगेंगे
चौराहों की खोदाई कर साफ मिट्टी डाली जा चुकी है। इस पर सुंदर घास लगाने का काम भी शुरू किया जाएगा। सफाई होने पर प्रदूषण भी नहीं फैल सकेगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पांच प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण पर करीब 2 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। एनएचपीसी, बड़खल, पुराना फरीदाबाद, अजरौंदा व बाटा चौक के नए बने पुलों के नीचे के हिस्से को सुगम यातायात के अनुकूल बनाया जाएगा। चौराहों पर आमजन के बैठने के लिए बेंच भी रखी जाएंगी। सुंदर लाइटें अंधेरे को दूर भगाएंगी। साथ ही फूलदार व महकदार पौधे राजमार्ग की खूबरसूरती को चार चांद लगाएंगे। चौराहों पर ग्रिल लगाई जा रही है ताकि हादसे न हो सकें। लुभावनी पें¨टग भी की जाएगी। सभी चौराहों पर शौचालय भी रखवाए जाएंगे। दरअसल, राजमार्ग सिक्स लेन हो चुका है। रोजाना हजारों वाहन चालक राजमार्ग पर बने पुलों के ऊपर से फर्राटा भर रहे हैं, लेकिन शहरवासियों को अभी सहूलियत नहीं मिल सकी है। इसलिए फिलहाल बेजान दिखाई दे रहे चौराहों को संवारने का काम शुरू हो चुका है। स्मार्ट सिटी के तहत सुंदरीकरण का काम शुरू हो गया है। पौधरोपण के बाद यहां का नजारा कुछ और ही होगा। अभी सुंदरीकरण का काफी होना है। ओल्ड फरीदाबाद के चौराहे पर लोहे की ग्रिल लगा दी गई है, अजरौंदा पर लगाई जा रही है।
-एनके कटारा, सलाहकार, स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी।