भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : अनखीर पुलिस चौकी ने गलत शपथ पत्र देकर शस्त्र लाइसेंस बनाने के म
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 10:17 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 10:17 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : अनखीर पुलिस चौकी ने गलत शपथ पत्र देकर शस्त्र लाइसेंस बनाने के मामले में भगोड़ा घोषित मंझावली गांव निवासी 48 वर्षीय रामगोपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया। आरोपित के खिलाफ गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में वर्ष 2011 में हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। आरोपित रामगोपाल इस मामले में अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ था। सूरजकुंड थाना पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया है। अब गजियाबाद पुलिस आरोपित को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें