Move to Jagran APP

नेताजी की जयंती पर हरियाणा बोलेगा जयहिन्द बोस : अम्मू

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को जयंती को भारतीय जनता पार्टी पूरे जोर-शोर से मनाएगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 09:04 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 09:04 PM (IST)
नेताजी की जयंती पर हरियाणा 
बोलेगा जयहिन्द बोस : अम्मू
नेताजी की जयंती पर हरियाणा बोलेगा जयहिन्द बोस : अम्मू

जासं, फरीदाबाद : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को जयंती को भारतीय जनता पार्टी पूरे जोर-शोर से मनाने की तैयारी कर रही है। इस संदर्भ में पिछले दिनों प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ कार्यकर्ताओं की बैठक ले चुके हैं और अब भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों पर चर्चा करने पहुंचे।

loksabha election banner

बैठक के बाद जिला भाजपा कार्यालय में सूरजपाल अम्मू ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई के इतिहास को छुपाने का काम किया है और अपने कुछ नेताओं को आजादी का श्रेय दिय। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे वीरों की कहानी भी ठीक से आम जन तक नहीं पहुंची। अब भाजपा नेताजी की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाकर हर गांव और वार्ड में कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 7800 स्थानों पर छह लाख लोग आजाद हिद फौज का तराना गाकर नेताजी व उनकी आजाद हिद फौज से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों को याद करेंगे। प्रदेश के छह लाख लोग 23 जनवरी को नेताजी को जयहिन्द बोस बोलेंगे। इसके लिए प्रदेश के हर वार्ड और गांव में प्रमुख तय किए गए हैं और दो-दो भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। हर कार्यक्रम में 75-75 लोग रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेशनल वार मेमोरियल पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का स्टैचू लगाने की घोषणा कर उनका सम्मान देने का कार्य किया है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल व आरएन सिंह, प्रदेश सह प्रवक्ता बिजेन्द्र नेहरा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, सह प्रभारी राज मदान मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.