विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती से कथा के बहाने करता था रेप, आपत्तिजनक तस्वीरें हुईं वायरल

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 23 Mar 2017 12:18 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 24 Mar 2017 08:07 AM (GMT+05:30)

खुद को कथावाचक बताने वाले एक ढोंगी ने पहले महिला के घर में भागवत कथा की,फिर उसने महिला को सम्मोहित करके उसके साथ रेप किया।

युवती से कथा के बहाने करता था रेप, आपत्तिजनक तस्वीरें हुईं वायरल
युवती से कथा के बहाने करता था रेप, आपत्तिजनक तस्वीरें हुईं वायरल

फरीदाबाद (जेएनएन)। एक कथावाचक पर युवती से शराब के नशे में कई बार रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को कथावाचक बताने वाला शख्स युवती के घर पर भागवत कथा करता था और फिर युवती को सम्मोहित करके उसके साथ रेप करता था।

आरोप है कि तथाकथित इस कथावाचक ने युवती से एक-दो बार नहीं, बल्कि शराब के नशे में उसके साथ कई बार रेप किया। युवती ने शिकायत में यह भी बताया है कि रेप का विरोध करने पर वह मारता-पीटता था। युवती के लिए मुसीबत तब और बढ़ गई जब आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं।

यह भी पढ़ेंः 12वीं की छात्रा के साथ किया रेप, बेहोश होनेे पर बनाया आपत्तिजनक वीडियो

युवती के मुताबिक, खुद को कथावाचक बताने वाले इस शख्स से उसकी मुलाकात कुछ महीने पहले हुई थी। धीरे-धीरे पहचान बढ़ी तो बाबा ने युवती के घर में भागवत कथा की। इस दौरान उसने युवती को सम्मोहित करके उसके साथ रेप किया।

युवती का कहना है कि इस दौरान उसने उसका संबंध पति से तुड़वा दिया और कुछ दिनों बाद ही उसी के घर में रहने लगा। इस दौरान घर में रहते हुए बाबा ने शराब पीकर कई बार युवती को हवस का शिकार बनाया।

शिकायत में यह कहना है युवती का

सेक्टर-3 में रहने वाली रेप पीड़ित युवती द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, पिछले साल अगस्त महीने में उसने मलेरना रोड पर रहने वाले कथावाचक ललितानंद से अपने घर में भागवत कथा कराई थी। इसी दिन ललितानंद ने उसे सम्मोहित करके उसके साथ रेप किया। 

...तो इसलिए रेप के खिलाफ नहीं बोल पाई युवती

युवती की मानें तो रेप के दौरान उसने विरोध किया तो बाबा ने कहा कि वह उसके पति-बच्चों को जान से मरवा सकता है, इसीलिए चुप ही रहे तो अच्छा होगा।

पति को किया बेखर, युवती के साथ रहने लगा बाबा

महिला का आरोप है कि करीब 2-3 माह बाद ही आरोपी ने महिला के पति से नाता तुड़वाकर पति को घर से बाहर निकलवा दिया। आरोप है कि ललितानंद उसी के घर में रहने लगा। इस दौरान शराब पीकर उसने महिला से कई बार रेप किया।

वहीं, बल्लभगढ़ महिला थाना प्रभारी आशा रानी का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।