विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KGP Expressway: फरीदाबाद के हजारों लोगों को सीएम ने दी खुशखबरी, इन इलाकों के रहने वालों को होगा विशेष फायदा

By Mangal YadavEdited By:
Published: Sun, 11 Apr 2021 10:31 AM (IST)

ग्रेटर फरीदाबाद से एनआइटी की सीधी कनेक्टिविटी की योजना बनाने को भी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। एफएमडीए की ...और पढ़ें

बाईपास पर चंदावली से शुरू होगा मार्ग
बाईपास पर चंदावली से शुरू होगा मार्ग

फरीदाबाद [प्रवीन कौशिक]। दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे और कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेस-वे के बीच लिंक मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कराया जाएगा। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की बैठक में इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। इसके लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से प्रपोजल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पास भेजा जाएगा।

केजीपी की तरह ही दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे को भी एनएचएआइ ही बना रही है। एनएचएआइ इसके लिए पहले ही सहमति जता चुकी है। इसलिए इस पर जल्द काम भी शुरू हो जाएगा।

बाईपास पर चंदावली से शुरू होगा मार्ग

यह लिंक मार्ग बाईपास पर चंदावली गांव से शुरू होगा। यहां से मच्छगर, दयालपुर, अटाली होते हुए मौजपुर तक जाएगा। जहां केजीपी पर चढ़ाव है। इस लिंक मार्ग की लंबाई करीब 12 किलोमीटर है। हालांकि इस मार्ग को चार लेन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन एफएमडीए अधिकारी चाहते हैं कि यह मार्ग राजमार्ग के अधीन कर दिया जाए क्योंकि एनएचएआइ के जमीन खरीदने की प्रक्रिया भी अलग है। इसमें कोई अड़चन भी नहीं आएगी।

केजीपी से आगे जेवर एयरपोर्ट से शहर को कनेक्टिविटी दिए जाने की भी योजना है। इसके बाद औद्योगिक नगरी की न केवल सीधे केजीपी बल्कि आगे जेवर एसयपोर्ट से कनेक्टिविटी हो जाएगी।

एनआइटी से सीधा जुड़ेगा ग्रेटर फरीदाबाद

ग्रेटर फरीदाबाद से एनआइटी की सीधी कनेक्टिविटी की योजना बनाने को भी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। एफएमडीए की बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यह प्रस्ताव रखा था। अब एफएमडीए अधिकारी सर्वे करेंगे कि एनआइटी की कनेक्टिविटी कहां से ग्रेटर फरीदाबाद को दी जाए। इसके लिए अंडरपास या ओवरब्रिज बनाया जाएगा जो एनआइटी से शुरू होगा सीधा ग्रेटर फरीदाबाद तक जाएगा। पूरा मार्ग सिग्नल फ्री होगा, जिसके बाद एनआइटी से ग्रेटर फरीदाबाद की दूरी महज 10 से 15 मिनट की रह जाएगी। फिलहाल लोगों को बहुत परेशानी हो रही है।

बैठक में लिए गए अन्य निर्णय

एफएमडीए का कार्यालय आइएमटी स्थित एचएसआइआइडीसी के कार्यालय में बनेगा। नगर निगम को स्टांप ड्यूटी के दो फीसद में से एक फीसद एफएमडीए को मिलेगा। एफएमडीए के स्टाफ की भर्ती की जाएगी, कुछ अधिकारी अन्य विभागों से लिए जाएंगे। पेयजल सप्लाई व सीवर के लिए मई-जून में एफएमडीए शहर का सर्वे शुरू करेगा