विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के वृंदावन दौरे के कारण फरीदाबाद में रोका गया ट्रैफिक, नीलम चौक सहित कई मार्गों पर लगा लंबा जाम

Published: Thu, 25 Sep 2025 08:57 AM (IST)Updated: Thu, 25 Sep 2025 09:20 AM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज फरीदाबाद स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा वृंदावन के लिए रवाना हुईं। सुरक्षा कारणों से नीलम रेलवे ...और पढ़ें

बल्लभगढ़ में राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मु के वृंदावन दौरे को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम। फोटो- जागरण
बल्लभगढ़ में राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मु के वृंदावन दौरे को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम। फोटो- जागरण

डिजिटल डेस्क, फरीदाबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बृहस्पतिवार सुबह फरीदाबाद स्टेशन से विशेष ट्रेन के जरिए वृंदावन के लिए रवाना हुईं और दोपहर को वो वापस दिल्ली लौटेंगी। 

राष्ट्रपति के दौरे के कारण कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोका गया इससे बल्लभगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग, नीलम चौक सहित कई सड़कों पर लंबा जाम लग गया। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे के कारण सड़क यातायात प्रभावित होने के साथ लोकल ट्रेन भी लेट चल रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मूवमेंट के कारण प्लेटफॉर्म एक पर पिछले एक घंटे से मथुरा से दिल्ली जाने वाली लोकल ट्रेन खड़ी है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कार्य दिवस होने के चलते कुछ ही मिनट में लंबा जाम लग गया। नीलम चौक से लेकर बादशाह खान चौक और पांच नंबर रेलवे रोड पर वाहनों की लाइन लग गई।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस ने नीलम रेलवे पुल पर दोनों तरफ का यातायात बंद किया है। इसके साथ ही इस अवधि के दौरान सभी अंडरपास और फ्लाईओवर पर आवागमन बंद किया गया है। साथ ही लोगों को वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही की सलाह दी है।

राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मु को वृंदावन आगमन को लेकर बल्लभगढ़ सोना फ्लाईओवर बंद कर दिया है। वहां भी जाम की स्थिति बनी। हालांकि कुछ देर में ही ट्रैफिक के लिए मार्ग खोल दिया गया।

नीलम पुल पर लगा जाम, स्कूल बस भी फंसी। फोटो- जागरण

ट्रैफिक पुलिस ने बैरिकेडिंग कर यातायात रोक रखा है।

मथुरा से गाजियाबाद जाने वाली लोकल ट्रेन 64903 को न्यू टाऊन रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है। वहीं, फरीदाबाद स्टेशन पहुंचने की इसकी टाइमिंग 8:10 बजे है, लेकिन यात्री परेशान हो रहे हैं। यह ट्रेन 9 बजे स्टेशन से रवाना होगी।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जाएंगी वृंदावन, सुबह और दोपहर बंद रहेगा यातायात; जानिए वैकल्पिक मार्ग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।