विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: फरीदाबाद में तोड़ी गई मजार, शहर में तनाव की स्थिति; अलर्ट पर पुलिस

By Jp YadavEdited By:
Published: Wed, 24 Nov 2021 09:47 AM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 09:57 AM (IST)

बल्लभगढ़ पंचायत भवन के प्रांगण में स्थित मजार को हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रात को तहस-नहस कर दिया l ...और पढ़ें

Haryana News: फरीदाबाद में हिंदूवादी संगठनों ने तोड़ी मजार, मौलानाओं पर लगाए कई संगीन आरोप
Haryana News: फरीदाबाद में हिंदूवादी संगठनों ने तोड़ी मजार, मौलानाओं पर लगाए कई संगीन आरोप

नई दिल्ली/फरीदाबाद [सुभाष डागर]। देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां पर हिंदुवादी संगठनों ने जिले में स्थित एक मजार को तोड़ दिया। आरोप है कि यहां पर महिलाओं के साथ आपत्तिजनक कृत्य होते थे। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, बल्लभगढ़ पंचायत भवन के प्रांगण में स्थित मजार को हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रात को तहस-नहस कर दिया l पुलिस प्रशासन ने थाना शहर प्रभारी को तुरंत प्रभाव से बदल दिया है l सतीश कुमार के स्थान पर सत्यभान को नया थाना प्रभारी लगाया गया है l

बता दें कि इन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मजार के मौलाना को महिलाओं को गलत दवा देने के आरोप में पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था l इन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पर धरना भी दिया थाl पुलिस ने मौलाना की दवाओं के नमूने भरवा कर के जांच के लिए भेजे हैं l

फरीदाबाद पुलिस उपायुक्त जयबीर राठी (Faridabad Deputy Commissioner of Police Jaibir Rathi) ने जांच की रिपोर्ट आने के बाद मौलाना के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था और मजार को हटाने के बारे में राजस्व रिकार्ड को खंगालने का आश्वासन दिया थाl बता दें कि आरोपों के चलते कई हिंदुवादी संगठन मजार को हटाने की मांग कर रहे थे l

इस पर डीसीपी ने कहा था यदि राजस्व रिकार्ड में मजार होगी तो नहीं तोड़ा जाएगा और रिकार्ड में मजार नहीं होगी तो इसे हटा दिया जाएगा l

हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के इस आश्वासन का विश्वास नहीं किया और मंगवलार की रात को ही मजार को तोड़ दिया l मजार टूटने के बाद शहर में काफी तनाव की स्थिति है l पुलिस स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैंl