विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फरीदाबाद में साइबर धोखाधड़ी मामले में एक गिरफ्तार, टास्क के नाम पर ठगी

Published: Tue, 07 Oct 2025 04:43 PM (IST)

फरीदाबाद में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने टास्क के नाम पर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ...और पढ़ें

फरीदाबाद में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने टास्क के नाम पर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
फरीदाबाद में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने टास्क के नाम पर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

HighLights

  1. साइबर ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार
  2. टास्क के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
  3. राजस्थान से आरोपी राजकमल गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने टास्क पूरा करने के नाम पर ठगी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जालसाजों को खाते उपलब्ध कराए थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 78 स्थित एक सोसायटी निवासी ने बताया कि उसे एक व्यक्ति का व्हाट्सएप मैसेज मिला, जिसमें उसने खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताया। व्यक्ति ने एक लिंक भेजा और उसमें निवेश करने पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया।

इसके बाद जालसाजों ने उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा और डेटा टास्क दिया। 15,000 रुपये निवेश करने के बाद उसे 28,200 रुपये का मुनाफा दिलाने का वादा किया।

इसके बाद उसने और पैसे निवेश करने शुरू कर दिए। उसने आरोपियों के साथ 34.47 लाख रुपये निवेश किए, लेकिन पैसे वापस नहीं किए गए। इसके बाद थाने में मामला दर्ज किया गया। इस मामले में राजकमल को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गुजरी गांव से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में पता चला कि राजकमल ने जालसाज़ों को खाते उपलब्ध कराए थे और पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी चिरांश का खाता लेकर जालसाज़ों को दे दिया था। इस मामले में चिरांश समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।