Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश में अपने इलाके की जलभराव, सीवर और पेड़ गिरने की यहां दें सूचना, 24 घंटे काम करेगा नगर निगम

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 01:59 PM (IST)

    फरीदाबाद नगर निगम ने वर्षाजनित समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया है। आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने यह आदेश जारी किया है जिसके तहत लोग जलभराव सीवर और पेड़ गिरने जैसी समस्याओं की सूचना कंट्रोल रूम के नंबरों पर दे सकते हैं। शिकायतों का निवारण दो दिन में होगा अन्यथा अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को 60 शिकायतें दर्ज हुईं।

    Hero Image
    वर्षा के लिए निगम की ओर से बनाया गया कंट्रोल रूम। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। वर्षा को देखते हुए नगर निगम की ओर से बनाया गया कंट्रोल रूम अब 24 घंटे काम करेगा। बृहस्पतिवार को आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने यह आदेश जारी किए। कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान को इसका नोडल इंचार्ज बनाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं छह कर्मचारियों की ड्यूटी कंट्रोल रूम में शिफ्ट अनुसार लगाई गई। कंट्रोल रूम में लोग 0129-2418224, 0129-2415549 नंबर पर फोन करके अपनी समस्या के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

    वर्षा से होने वाले जलभराव के साथ, सीवर ओवरफ्लो, पेड़ गिरने की जानकारी भी कंट्रोल रूम में दी जा सकेगी। शहर में होने वाले जलभराव को लेकर अपनी समस्या बताने के लिए अभी तक लोगों के पास कोई नंबर नहीं था।

    लोग जेई और एसडीओ को फोन मिलाते थे। कई लोगों के पास एसडीओ और जेई के नंबर की जानकारी नहीं होती थी। जिसकी वजह से उनको परेशानी का सामना करना पड़ता था।

    बृहस्पतिवार को कंट्रोल रूम में कुल 60 शिकायतें आई। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। वहीं अगर कंट्राेल रूम में आई शिकायत का दो दिन के भीतर समाधान नहीं होता है तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।