विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Faridabad Crime: "मैं हूं राहुल"...सुनते ही बदमाशों ने मार दी पांच गोलियां, मां-बाप जा रहे थे वैष्णो दर्शन करने

By Anil PandeyEdited By:
Published: Fri, 22 Jul 2022 12:44 PM (IST)

Faridabad Murder फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में घर के बाहर भाइयों के साथ बैठे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

फरीदाबाद में युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
फरीदाबाद में युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के गांव छांयसा में गुरुवार की सुबह 6 बजे घर के बाहर चचेरे भाइयों के साथ बैठे राहुल की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। हमलावरों ने राहुल को पांच गोली मारी और मौके से भाग गए। राहुल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  छांयसा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव के ही रहने वाले हरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका भांजा राहुल गुरुवार को घर के बाहर अपने चचेरे भाई ललित और योगेश के साथ बैठकर दातुन कर रहा था। इस दौरान कार में चार बदमाश आए और राहुल से पूछताछ करने लगे। बदमाशों ने पूछा कि " तुम में से राहूल कौन है"। इस पर राहुल ने जबाव दिया कि, "मैं हूं राहूल"। इस पर बदमाशों ने राहुल पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

सिर और सीने पर लगी गोली

हरेंद्र ने बताया कि नाकबपोश बदमाशों ने राहुल के सिर और छाती पर दो-दो गोली मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश गाड़ी में सवार होकर भाग गए। खून से लथपथ पड़े राहुल को इलाज के लिए सेक्टर-8 में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

31 मार्च को निकाला गया था नौकरी से

हरेंद्र ने पुलिस को बताया कि पिछले 20 वर्ष से वह अपनी बहन की ससुराल गांव छांयसा में घर बनाकर रह रहा है। उसके जीजा राजकुमार फेब्रीकेशन का काम करते हैं। बहन गायत्री देवी गांव के ही सरकारी अस्पताल में नर्स है। राजकुमार-गायत्री का बेटा राहुल कोरोना के समय अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज में क्लर्क के पद पर नौकरी पर लगा था। 31 मार्च को उसे नौकरी से हटा दिया गया।

वैष्णों देवी के दर्शन करने गए हैं माता-पिता

मृतक के मामा हरेंद्र ने बताया कि राहुल की मां-बाप बुधवार को बस से वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। वारदात की सूचना पर दोनों पठानकोट से फरीदाबाद के लिए गुरुवार सुबह ही रवाना हो गए। राहुल की शादी करीब चार साल पहले साल 2018 में रजनी के साथ हुई थी।

एक किलोमीटर दूर है पेट्रोल

ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह वारदात हुई है। उससे करीब एक किलोमीटर दूर पर पेट्रोल पंप है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की 4 टीमें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल में लगी है। हत्या की सूचना मिलने पर थाना छांयसा प्रभारी सुरेंद्र कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त तिगांव और क्राइम सुरेश श्योराण, बल्लभगढ़ पुलिस उपायुक्त कुशलपाल सिंह राणा और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि मृतक के मामा हरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके से कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं। क्राइम ब्रांच की टीमें छापामारी कर रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजीश की आशंका है। इसकी जानकारी आरोपितों के गिरफ्तार होने के बाद ही मिल पाएगी।