विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Faridabad: दुष्कर्म व हत्या के आरोपी ने गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

By Parveen Kaushik Edited By: Shyamji Tiwari
Published: Sun, 03 Sep 2023 05:04 PM (IST)

फरीदाबाद में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपित ने पुलिस हिरासत में गला काटकर आत्महत्या की ...और पढ़ें

दुष्कर्म व हत्या के आरोपी ने गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश
दुष्कर्म व हत्या के आरोपी ने गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपित ने पुलिस हिरासत में गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की है। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

सेक्टर-31 थाने में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 के मुख्य सिपाही ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया है कि 14 अगस्त को आर्म्स एक्ट के तहत थाना खेड़ीपुल में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला आरोपित दीपक गिरफ्तार हुआ था। उसके कब्जे से देसी कट्टा बरामद हुआ था। पूछताछ में दीपक ने देसी कट्टा इंद्रा कालोनी के रहने वाले मुकेश से आठ हजार रुपये में खरीदना बताया था।

मुकेश पर दर्ज है मुकदमा 

अगस्त 2022 को मुजेसर थाने में मुकेश पर दुष्कर्म के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज है। इसने रेलवे ट्रैक किनारे आजाद नगर झुग्गी में किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। अप्रैल 2023 में भी उसने एक महिला ममता की हत्या भी की थी। फिलहाल वह नीमका जेल में बंद था।

क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 द्वारा देसी कट्टा बेचने के मामले में उसे नीमका जेल से 31 अगस्त काे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर ले लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही थी। वह देसी कट्टा के बारे में बार-बार बयान बदल रहा था। इस दौरान मुकेश शौच करने के बहाने बाथरूम में चला गया।

लहूलुहान पड़ा मिला मुकेश

कुछ देर बाद अंदर से कराहने की आवाज आने लगी। बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि मुकेश लहूलुहान पड़ा मिला। उसके गले पर चोट के निशान मिले। उसे तुरंत बादशाह खान अस्पताल लेकर आए। यहां से उसे दिल्ली ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।