महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने पर आरोपित गिरफ्तार
स्थानीय महिला थाने की पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने पर पुलिस ने थाना छांयसा के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ थाना छांयसा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
बल्लभगढ़, जेएनएन। स्थानीय महिला थाने की पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने पर पुलिस ने थाना छांयसा के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ थाना छांयसा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला थाने में छांयसा गांव के रहने वाले श्याम के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।
इस मामले में महिला थाने की महिला पुलिसकर्मी गांव में जांच करने के लिए गई थी। महिला पुलिस कर्मी के साथ घर पर श्याम, उसकी पत्नी, मां और पिता ने मारपीट की।
इस घटना के बारे में महिला पुलिसकर्मी ने थाना छांयसा में शिकायत कर दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।