विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Faridabad Crime: फरीदाबाद में पिता-पुत्र ने होमगार्ड पर किया तलवार से हमला, मौत

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Sun, 20 Aug 2023 09:49 AM (IST)

फरीदाबाद स्थित गांव गढ़खेड़ा में रहने वाले दिल्ली पुलिस के होमगार्ड का पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र का विवाद हो ...और पढ़ें

Faridabad Crime: फरीदाबाद में पिता-पुत्र ने होमगार्ड पर किया तलवार से हमला, मौत।
Faridabad Crime: फरीदाबाद में पिता-पुत्र ने होमगार्ड पर किया तलवार से हमला, मौत।

HighLights

  1. पिता-पुत्र ने होमगार्ड पर किया तलवार से हमला
  2. आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। फरीदाबाद स्थित गांव गढ़खेड़ा में रहने वाले दिल्ली पुलिस के होमगार्ड का पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र का विवाद हो गया। इस दौरान आरोपितों ने होमगार्ड पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे होमगार्ड की मौत हो गई।

पुलिस ने घटना के बारे जानकारी देते हुए बताया कि गांव गढ़खेड़ा में रहने एक धर्मपाल नाम के व्यक्ति का अपने पड़ोस में रहने वाले शख्स से विवाद हो गया जो दिल्ली पुलिस के होमगार्ड में काम करता था।

विवाद के दौरान पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र सुनील और अजय तलवार निकाल लाए और उन्होंने धर्मपाल पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।