विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, आरोपी के पैर में लगी गोली

Published: Fri, 22 Aug 2025 08:32 AM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2025 08:42 AM (IST)

यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी इशांत उर्फ ​​ईशू गांधी को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ...और पढ़ें

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी फरीदाबाद में गिरफ्तार। फाइल फोटो
एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी फरीदाबाद में गिरफ्तार। फाइल फोटो

एएनआई, फरीदाबाद। फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार धर दबोचा है। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक मुठभेड़ में इशांत उर्फ ​​ईशू गांधी नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिसने 17 अगस्त को गुरुग्राम में एल्विश यादव के आवास के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी की थी। पैर में गोली लगने के बाद आरोपी को अस्पताल ले जाया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस दल पर एक पिस्तौल से आधा दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की।

फायरिंग के समय घर पर नहीं थे एल्विश यादव

जिस दिन बदमाश एल्विश के घर पर फायरिंग कर रहे थे। उस समय पर वह घर पर नहीं थे। बता दें गोलियां घर के भूतल और पहली मंजिल पर लगी थी। हालांकि परिवार के अन्य सदस्य घर पर थे, लेकिन कोई भी इस फायरिंग में घायल नहीं हुआ था। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने लगे।

राहुल फाजिलपुरिया केस से जुड़ा कनेक्शन

दरअसल, एल्विश यादव भी हरियाणवी गायक राहुल फाजिलपुरिया के करीबी हैं। इसलिए मामले को राहुल फाजिलपुरिया केस से जोड़कर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने राहुल फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग की गई थी। सुनील सरधानिया ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।