विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पन्नू के 'नो इंडिया' बयान के बीच Sikh For Justice संगठन पर 5 साल के लिए बढ़ा प्रतिबंध, अधिसूचना जारी

Published: Sat, 12 Oct 2024 01:22 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2024 02:00 PM (IST)

केंद्र सरकार ने सिख फॉर जस्टिस (SFJ) पर लगे प्रतिबंध को पांच वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। संगठन को ...और पढ़ें

सिख फॉर जस्टिस पर पांच साल के लिए बढ़ा प्रतिबंध। फाइल फोटो
सिख फॉर जस्टिस पर पांच साल के लिए बढ़ा प्रतिबंध। फाइल फोटो

HighLights

  1. भारत सरकार ने सिख फॉर जस्टिस पर बढ़ाया 5 साल का प्रतिबंध
  2. कनाडा के उप विदेश मंत्री ने भारत की संप्रभुता का किया समर्थन

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। केंद्र सरकार ने Sikh For Justice (SFJ) पर लगे प्रतिबंध को पांच वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के अनुसार केंद्र सरकार ने अपनी अधिसूचना में कहा है कि सिख फॉर जस्टिस उन गतिविधियों में लिप्त है, जो देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

अब संगठन पंजाब और अन्य जगहों पर राष्ट्र विरोधी और विध्वंसक गतिविधियों में शामिल है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की है।

अधिसूचना सूचना में कही गई ये बातें

अधिसूचना में कहा गया है कि देश की अखंडता और संप्रभुता पर आघात करने की वजह से इस संगठन के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

यह संगठन अलग खालिस्तानी राष्ट्र बनाने की दिशा में सक्रिय हो चुका है। यह संगठन लगातार राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

कनाडा के मंत्री ने दिया भारत समर्थन का बयान

गृह मंत्रालय की यह अधिसूचना उस वक्त आई है जब हाल ही में कनाडा के एक मंत्री ने भारत की क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन किया और उस पर Gurpatwant Singh Pannun ने जहर उगला है।

गौरतलब है कि कनाडा के उप विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन ने कहा है कि 'भारत एक है' और उसकी संप्रभुता का सम्मान किया जाना चाहिए। उनके इस बयान के बाद खालिस्तान समर्थकों में खलबली मच गई है।

डेविड मॉरिसन के बयान के बाद पन्नू ने जारी किया वीडियो

सिख फॉर जस्टिस संगठन के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक डेविड मॉरिसन के बयान के बाद भारत की संप्रभुता को लेकर धमकी दी है।

पन्नू ने इसे लेकर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उसने कहा, सिख फॉर जस्टिस का मिशन 2024 में वन इंडिया 2047 तक नो इंडिया बनाना है।

अमेरिका में रहे आतंकी पन्नू ने असम, मणिपुर, नागालैंड और जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता आंदोलन को बढ़ावा देने की धमकी दी है ताकि भारत को तोड़ा जा सके।

इसके साथ ही पन्नू चीन से भी समर्थन खोज रहा है और उसने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी संबोधित किया है। 

चीन से अरुणाचल में सेना भेजने को कहा

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपने वीडियो में कहा कि अब वह समय आ गया है जब चीन की सेना को अरुणाचल को वापस लेने का आदेश दिया जाए।

इसके साथ ही पन्नू ने चीन के उस झूठे दावे का समर्थन भी किया है जिसमें चीन हमेशा से अरुणाचल प्रदेश को अपना इलाका बताता रहता है।