फरीदाबाद में घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे पर 4 कुत्तों ने बोला हमला
पलवली गांव में घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे पर चार कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के चेहरे को नोच डाला।
By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 10:49 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 07:28 AM (IST)
फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। फरीदाबाद के पलवली गांव में घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे पर चार कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के चेहरे को नोच डाला। गंभीर हालत में बच्चे को मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि कुत्तों ने एक आंख को काफी नोचा है। इसलिए इसका बचना मुश्किल है। फिलहाल डॉक्टर बच्चे के उपचार में लगे हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें