Move to Jagran APP

आधी रात गैरमर्द के साथ जा रही महिला के 2 बच्चों को पुल से नीचे फेंका, वजह साफ नहीं Faridabad News

फरीदाबाद के वाईएमसीए पुल पर रात 130 बजे घटी घटना के बाद पुलिस पहुंची और तुरंत बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 12:13 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 09:33 AM (IST)
आधी रात गैरमर्द के साथ जा रही महिला के 2 बच्चों को पुल से नीचे फेंका, वजह साफ नहीं Faridabad News
आधी रात गैरमर्द के साथ जा रही महिला के 2 बच्चों को पुल से नीचे फेंका, वजह साफ नहीं Faridabad News

फरीदाबाद, जेएनएन। लिव इन पार्टनर पर महिला के दो बच्चों (उम्र दो व चार साल) को वाइएमसीए फ्लाईओवर से नीचे फेंकने के आरोप का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे दिल्ली ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। घटना बृहस्पतिवार रात 1.15 बजे की है, जब महिला आरोपित के साथ स्कूटी पर लौट रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हुआ। इसका गुस्सा आरोपित ने बच्चों पर निकाला। सेक्टर-7 चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया है।

loksabha election banner

सेक्टर-7 चौकी प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि महिला ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र की झुग्गियों में रहती है। उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसके दो साल का बेटा और चार साल की एक बेटी है। गांव सिही निवासी पंकज ठाकुर के साथ वह करीब एक साल से लिन-इन रिलेशनशिप में है। इसके चलते महिला का उसके घर आना-जाना है। पंकज की शादी नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को पंकज महिला व उसके बच्चों के साथ लेकर गया था। रात करीब 1 बजे वह स्कूटी पर उन्हें वापस उनके घर छोड़ने जा रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हुआ।

वाईएमसीए फ्लाईओवर पर कुछ दूरी तक चढ़ने के बाद पंकज ने स्कूटी रोक दी। वहां महिला व उसकी जोर-जोर से बहस हुई। पंकज ने महिला को थप्पड़ मारे। इसके बाद उसने दोनों बच्चों को एक के बाद एक उठाकर फ्लाईओवर(करीब 20 फुट ऊंचाई) से नीचे फेंक दिया। महिला का चिल्लाना व गिरने से बच्चों की चीख सुनकर आस-पास लोग जमा हो गए। उन्होंने दोनों बच्चों को सड़क किनारे किया। तब तक महिला भी दौड़ते हुए बच्चों के पास पहुंच गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

उधर, पंकज स्कूटी लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया है कि दोनों बच्चों के पैरों में गंभीर चोट है। हालांकि उनका जीवन खतरे से बाहर है। गनीमत रही कि कोई वाहन नहीं आ रहा था

रात के समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोटे वाहनों का आवागमन कम हो जाता है, मगर डंपर, कैंटर व बस जैसे बड़े वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। गनीमत रही कि जब पंकज ने बच्चे नीचे फेंके तो उस समय कोई वाहन राजमार्ग से नहीं गुजर रहा था। अगर ऐसा होता तो बच्चे उसके टायरों के नीचे कुचले जा सकते थे।

अमन कुमार (प्रभारी, सेक्टर-8 थाना) के मुताबिक, बच्चों को फेंकने वाले के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दोनों बच्चों के पैरों में चोट है, एक के सिर में भी थोड़ी चोट लगी है। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें खतरे से बाहर बताया है। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.