शनिवार को भी जमा करा सकेंगे संपत्ति कर
संपत्ति कर जमा करने के लिए शनिवार 31 अक्टूबर को नगर निगम के सभी संबंधित सभी कार्यालय खुले रहेंगे।
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 07:23 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 07:23 PM (IST)
जासं, फरीदाबाद : संपत्ति कर जमा करने के लिए शनिवार 31 अक्टूबर को नगर निगम के सभी संबंधित कार्यालय विशेष रूप से खुले रहेंगे। शहरवासी अपना बकाया संपत्ति कर जमा कर सकते है। निगमायुक्त डा.यश गर्ग ने बताया कि शनिवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती भी, इसलिए भी अवकाश है। उन्होंने संयुक्त आयुक्तों, सभी क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारियों को अपने-अपने जोन में संपत्ति कर लेने के लिए समुचित संख्या में कैश काउंटर स्थापित करने को कहा है। निगमायुक्त ने करदाताओं से यह भी अपील की है कि करदाता कोविड-19 के चलते अपना संपत्ति कर आनलाइन जमा करवाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें