विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मारुति सुजुकी टीम एमआर कॉरपोरेट क्रिकेट के फाइनल में

By JagranEdited By:
Published: Sun, 25 Mar 2018 07:17 PM (IST)

जासं, फरीदाबाद : मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में

मारुति सुजुकी टीम एमआर कॉरपोरेट क्रिकेट के फाइनल में
मारुति सुजुकी टीम एमआर कॉरपोरेट क्रिकेट के फाइनल में

जासं, फरीदाबाद : मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में रविवार को मारुति सुजुकी की टीम ने सुप्रीम कोर्ट की टीम को 12 रन से हरा कर मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले स्लेजहैमर की टीम होंडा कार की टीम को 86 रनों से हराया। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 31 मार्च को खेला जाएगा। इस दौरान मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के खेल निदेशक सरकार तलवाड़ ने खिलाड़ियों को खेल भावना का संदेश दिया।

पहले सेमीफाइनल में मारुति सुजुकी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए। गगन ने 11 छक्कों की मदद से 29 गेंदों पर 83, अश्वनी ने सात छक्के और छह चौके की मदद से 79 रन बनाए। सुप्रीम कोर्ट की टीम की ओर से पुनीत, सुबेंदु, अभिषेक और आदित्य ने एक-एक विकेट ली। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुप्रीम कोर्ट की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 277 रन ही बना सकी। अभिषेक ने 12 छक्कों की मदद से 23 गेंदों पर 80 और सुबेंदु ने चार छक्के लगाकर 45 रन बनाए। मारूति सुजुकी की ओर से रोहित, गगन, पवन ने दो-दो और अंकित ने एक विकेट ली। मारुति सुजुकी के खिलाड़ी गगन को मैन ऑफ द मैच दिया गया। वहीं दूसरे मुकाबले में स्लेजहैमर की टीम ने

होंडा कार टीम को 86 रन से हरा दिया। मृणाल सैनी ने 12 छक्कों की मदद से 33 गेंदों पर 100 और निर्वाण ने 11 छक्कों की मदद से 88, निवेद मिश्रा ने नौ छक्कों की मदद से 21 गेंदों पर 71 रन बना जीत में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। मृणाल सैनी को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मृणाल सैनी ने दो विकेट भी ली। इसके अलावा राहुल ने दो, निर्वाण व दिलीप ने एक-एक विकेट ली।