यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मानव रचना में इंटेल लैब की शुरुआत
मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज में लैब का उद्घाटन हुआ।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज में बीटेक ईसीई के छात्र अब इंटेल स्पेशलाइज्ड कोर्स की भी पढ़ाई कर पाएंगे। इंटेल स्पेशलाइज्ड कोर्स चुनने वाले छात्रों को लैब में नए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की जानकारी दी जाएगी। सोमवार को मानव रचना के अध्यक्ष डा.प्रशांत भल्ला ने अपनी पुत्री कुमारी सान्या भल्ला से रिबन कटवा कर इस लैब का शुभारंभ कराया। इस मौके पर संस्थान के उपाध्यक्ष डा.अमित भल्ला भी मौजूद थे।
डा.प्रशांत भल्ला ने बताया कि लैब में फोर-डी यानी डिस्कवरी, डाटा सेट-अप, मॉडल्स डेवलपमेंट और डेप्लॉय(उत्पादन में) इंटेल कोर्पोरेशन के साथ आर्टीफीशल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिग्स में छात्रों को स्किल करने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इस लैब का उद्देश्य अलग-अलग आवश्यक क्षेत्रों को बढ़ावा देकर आर्टिफिशल इंटेलिजेंस में तेजी लाना है और विभिन्न इंटेल हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर प्लेटफार्मों के लिए 360 डिग्री एक्सपोजर प्रदान करता है।
डॉ.प्रशांत भल्ला ने कहा कि एक इनोवेटिव संस्थान के रूप में हमारा लक्ष्य कुछ अलग करना है। नई शिक्षा नीति आने के बाद बहुत बदलाव देखने को मिले हैं, जैसे कोडिग; इसके अलावा, सीबीएसई उच्च ग्रेड में विशेषज्ञता शुरू करने के बारे में भी चर्चा में है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में हमारे देश में मैनपावर स्ट्रक्चर क्रिएशन और डाटा मैनेजमेंट की आवश्यकता है। इस लैब और नए उद्योग-एकीकृत पाठ्यक्रम के शुभारंभ के साथ हम पांच साल में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। इंटेल कॉर्पोरेशन के बीडीएम ऋतेश कुल्कर्णी ने कहा मानव रचना में स्थापित की गई इस लैब से छात्रों को बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। इसमें एडवांस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
कार्यक्रम में संस्थान के वीसी डा.संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ.अमित भल्ला, महानिदेशक डा.एनसी वाधवा, निदेशक डॉ.उमेश दत्ता, डा.हरीश राय, एफआइसीई बेंगलुरू के निदेशक प्रदीप मौजूद थे।
