विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानव रचना ने जीती स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन

By JagranEdited By:
Published: Tue, 05 Mar 2019 04:50 PM (IST)

फरीदाबाद स्थित मानव रचना यूनिवर्सिटी के बीटेक सीएसई के छात्रों ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2019 में सॉफ्टवेयर श्रेणी में पहला पुरस्कार जीता है।

मानव रचना ने जीती स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन
मानव रचना ने जीती स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : मानव रचना यूनिवर्सिटी के बीटेक सीएसई के छात्रों ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2019 में सॉफ्टवेयर श्रेणी में पहला पुरस्कार जीता है। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन विश्व का प्रमुख ओपन इनोवेशन मॉडल है, जो मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा 48 नोडल केंद्रों पर एक साथ आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर से छह हजार से ज्यादा कॉलेज के लगभग 50 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

मानव रचना विश्वविद्यालय की टीम एक्स कोडर्स को एमएसएमई की समस्या को हल करने के लिए सॉफ्टवेयर संस्करण श्रेणी की स्क्रीनिंग में चुना गया था। छात्रों को पचास हजार रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ.आइके भट्ट ने टीम एक्स कोडर्स के सभी छात्रों ईशू गोयल, पलाश दूबे, अभिषेक, सौरभ सेठी, आदित्य, अरिश फातिमा और उनके मेंटर प्रोफेसर अंकुर कुमार अग्रवाल को बधाई दी।