मील का पत्थर साबित होगा कौशल विश्वविद्यालय : गिरिराज
पलवल : भाजपा के बड़े नेताओं ने सोमवार को प्रदेश की मिली तीन मनोहर सौगातों के मंच से लोकसभा व विधानसभा चुनावों का ताना-बाना बुनना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जहां पीएम मोदी के समक्ष अपने संबोधन में प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में डाले जाने का जनसमूह से आह्वान किया तथा पीएम को भरोसा दिलाया।
जागरण संवाददाता, पलवल : भाजपा के बड़े नेताओं ने सोमवार को प्रदेश को मिली तीन मनोहर सौगातों के मंच से लोकसभा व विधानसभा चुनावों का ताना-बाना बुनना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में डाले जाने का जनसमूह से आह्वान किया। वहीं पलवल के गांव दूधौला में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यलाय का सांकेतिक शिलान्यास करने आए केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री गिरिराज ¨सह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बिना नाम लिए शब्दों के बाण चलाए। कहा कि पीढि़यों से राज करने वालों को रोजगार की परिभाषा ही नहीं पता है। उन्होंने अपने संबोधन को गाय पर केंद्रित करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग गाय में मॉबलिंचिंग देखते हैं, जबकि हम इसे देश की आर्थिक संपन्नता का प्रतीक मानते हैं।
केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज ¨सह ने कहा कि विश्व में उन देशों ने अधिक तरक्की की है, जिसका कौशल विकास का प्रतिशत अधिक रहा है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय से ऐसे हुनरमंद युवा निकालेगा जो विभिन्न क्षेत्रों में देश के विकास में भागीदार बनेंगे। उन्होंने कहा कि हर छोटे-बड़े कार्य के लिए तकनीक की आवश्यकता है। हमारी सरकार ने ऐसी नीति बनाई है कि पशुओं के गोबर से भी कागज, पेंट, डिस्टेंपर जैसी आवश्यक चीजें बनाई जा सके।
हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि पीएम मोदी का सपना है कि देश के 65 फीसद युवाओं को सक्षम बनाकर उन्हें आगे बढ़ाया जाए। अगर युवा शक्ति आगे बढ़ेगी तो देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया के तहत देश के युवाओं को नई राह दिखाई है। विपुल गोयल ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत प्रदेश में उद्योगों को ऐसा माहौल दिया, जिसके दम पर हरियाणा उत्तर भारत में पहले तथा पूरे देश में तीसरे नंबर पर आ गया है। कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के उपकुलपति राज नेहरू, विधायक टेकचंद शर्मा व गांव के सरपंच सुंदर ¨सह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पलवल के जिला उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा, वाइएमसीए के कुलपति दिनेश कुमार, एसवीएसयू की रजिस्ट्रार ऋतु बजाज व जयभारत मारूति के कार्यकारी निदेशक निशांत आर्य मुख्य रुप से मौजूद थे।