अब तिगांव के नए पुल पर लगेंगी लाइटें
बल्लभगढ़ से तिगांव को जोड़ने वाले आगरा कैनाल पर बने नए पुल पर अब जल्द लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए 4 जगह फाउंडेशन तैयार हो गई हैं। कुछ ही दिन में यह पुल रात में जगमग रहेगा। बता दें दैनिक जागरण ने नए पुल पर लाइट न लगाने से संबंधित समाचार पिछले दिनों प्रकाशित किए थे। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और लाइट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, तिगांव (बल्लभगढ़) : बल्लभगढ़ से तिगांव को जोड़ने वाले आगरा कैनाल पर बने नए पुल पर अब जल्द लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए 4 जगह फाउंडेशन तैयार हो गए हैं। कुछ ही दिन में यह पुल रात में जगमग रहेगा। बता दें दैनिक जागरण ने नए पुल पर लाइट न लगाने से संबंधित समाचार पिछले दिनों प्रकाशित किए थे। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और लाइट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। तिगांव के नए पुल से रोजाना हजारों वाहन चालक गुजरते हैं। दिन ढलते ही यहां अंधेरा छा जाता था जिससे परेशानी हो रही थी। बल्लभगढ़ से यमुना नदी किनारे मंझावली, अरूआ सहित अन्य गांव के लोग इसी पुल का प्रयोग करते हैं।
े