फरीदाबाद में भी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क जैसी घटना, किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म; किशोर के साथ भी हुआ कुकर्म
ग्रेटर फरीदाबाद की खंडहर बिल्डिंग में बीते 24 अगस्त को अपने दोस्त साथ गई नाबालिग किशोरी से तीन युवकों ने ...और पढ़ें

फरीदाबाद में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। दिल्ली के आस्था कुंज पार्क जैसी वारदात फरीदाबाद में भी सामने आई है। ग्रेटर फरीदाबाद की खंडहर बिल्डिंग में अपने दोस्त साथ गई नाबालिग किशोरी से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की उम्र 13 साल जबकि उसके दोस्त की उम्र 16 साल है। आरोपितों ने किशोर के साथ भी अप्राकृतिक यौनाचार किया।
दोनों बच्चों ने एक महीने तक अपने माता-पिता से इस वारदात को छिपाकर रखी। जब दोनों मानसिक रूप से ज्यादा परेशान रहने लगे तो किशोरी की मां ने प्यार से बात की। किशोरी ने मां को आपबीती बताई।
छह युवक किशोरी का पीछा करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे
उसने बताया कि 24 अगस्त को ट्यूशन से निकलने के बाद किशोरी अपने दोस्त से मिलने चली गई थी। छह युवक उसका पीछा करते हुए खंडहर की बिल्डिंग में पहुंचे और धमकाकर दोनों का यौन शोषण किया। बीपीटीपी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
