सीमेटेड सड़क पर पड़ी दरार, लोग परेशान
चार दिन से लगातार गर्मी बढ़ने से चावला कॉलोनी में सीमेंटेड सड़क में बीचोंबीच दरार फट गई और सड़क ऊपर की तरफ उठ गई। जिससे लोगों को यहां से निकलने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि सड़कों और लैंटरों में गर्मी से दरार पड़ने की कई जगह से शिकायतें मिली हैं।
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : बीते चार दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी से चावला कॉलोनी में सीमेंटेड सड़क में बीचोंबीच दरार पड़ गई है। सड़क ऊपर की तरफ उठ गई। इससे लोगों को यहां से निकलने में काफी असुविधा हो रही है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि सड़कों और लैंटरों में गर्मी से दरार पड़ने की कई जगह से शिकायतें मिली हैं।
बल्लभगढ़ शहर में ज्यादातर कॉलोनियां और मुख्य मार्ग सीमेंट-कंकरीट का बने है। अब गर्मी से तापमान बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ज्यादा गर्मी से सड़कों में कई जगह दरार पड़ी दिख रही है। चावला कॉलोनी गुरुद्वारे के पास ही नहीं, बल्कि मोहना मार्ग में करीब 10 जगह पर ऐसी दरारें पड़ी हैं। इन दरारों से सड़कों से निकलना दूभर हो रहा है। खासकर दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार तो वे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो जाते हैं। सड़क में दरार पड़ने की सूचना स्थानीय पार्षद और नगर निगम के अधिकारियों को दे दी है। अब तक नगर निगम का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं आया है।
-विरेंद्र मनचंदा, चावला कॉलोनी इन दिनों गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही है। तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है। इतनी गर्मी से निर्माणों के लैंटरों और सड़कों में दरार पड़ने की शिकायतें मिल रही हैं। जल्दी ही सड़कों और लैंटरों की मरम्मत करा दी जाएगी। निगम अधिकारियों से जल्द ही इस बारे में मौके की रिपोर्ट ली जाएगी।
-रवि शर्मा, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम बल्लभगढ़ जोन