यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
युवा पेज के लिए : होंडा मोटरसाइकिल ने चार विकेट से जीत दर्ज की
जासं, फरीदाबाद: मानव रचना कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को होंडा मोटरसाइि

जासं, फरीदाबाद: मानव रचना कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को होंडा मोटरसाइकिल की टीम ने एमआरइआइ (मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूट) की टीम को चार विकेट से हराया। इस मुकाबले में होंडा मोटरसाइकिल के बल्लेबाज अमित भारद्वाज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। एमआरईआइ के खेल निदेशक सरकार तलवाड़ ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
एमआरईआइ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 157 रन बनाए। टीम की ओर से देवेंद्र चौधरी ने चार छक्कों व दो चौकों की मदद से 19 गेंदों पर 37, सचिन ने 22 रन बनाए। होंडा मोटरसाइकिल की ओर से हितेश ने तीन, पवन, प्रवीन और विपिन ने दो-दो विकेट ली। लक्ष्य का पीछा करते हुए होंडा मोटरसाईकिल ने यह मैच 16.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से अमित भारद्वाज ने छह छक्के, चार चौके लगाकर 20 गेंदों में 59, मनप्रीत ने चार चौके व चार छक्के लगाकर 49 और हितेश ने 15 रन बनाए। एमआरईआइ की ओर से सचिन ने चार और हेमंत ने एक विकेट ली। अतिशी बल्लेबाजी करने वाले अमित भारद्वाज को होंडा मोटरसाईकिल के महा प्रबंधक सुनील ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान दिया।
