जिम्नास्टिक प्रतियोगिता की टीम रवाना हुई पंचकूला
पंचकूला में राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 20 से 22 नवंबर तक आयोजित होगी और फरीदाबाद की टीम में 25 खिलाड़ियों को स्थान दिया गया। जिला खेल विभाग के जिम्नास्टिक कोच नवीन सैनी ने बताया कि अंडर-9 आयुवर्ग की टीम में सागरदीप, प्रत्यक्ष, नवनीत, आदित्य और रिषभ को शामिल किया गया है।
जासं, फरीदाबाद : इंटर सेंटर राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए औद्योगिक नगरी की सोमवार को हरियाणा राज्य खेल परिसर सेक्टर-12 से पंचकूला के लिए रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 20 से 22 नवंबर तक आयोजित होगी और फरीदाबाद की टीम में 25 खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है।
जिला खेल विभाग के जिम्नास्टिक कोच नवीन सैनी ने बताया कि अंडर-9 आयुवर्ग की टीम में सागरदीप, प्रत्यक्ष, नवनीत, आदित्य और रिषभ को शामिल किया गया है। अंडर-11 आयुवर्ग में बादल राज, पवन, बादल पासवान, मनीष और रामवीर को चयनित किया गया है। अंडर-13 वर्ग में रितिक, प्रेमराज, मोहित, देव मेहरा और आदर्श भाटी को टीम में स्थान दिया गया। अंडर-15 वर्ग में विशाल ¨सह रावत, मनीष ¨सह रावत, बादल ठाकुर, सुरेंदर और सुमित का चयन हुआ है। अंडर-17 वर्ग में धनराज, परवेश ¨सह, कुनाल, राजा और अश्विन शर्मा को स्थान दिया गया है। इनमें से कई खिलाड़ी पदक जीतकर भी आएंगे।