Move to Jagran APP

तिरंगा यात्रा के जरिये बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

देश की आन-बान-शान और मातूभूमि की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले अमर सैनिकों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को बल्लभगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 07:50 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 07:50 PM (IST)
तिरंगा यात्रा के जरिये बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
तिरंगा यात्रा के जरिये बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : देश की आन-बान-शान और मातूभूमि की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले अमर सैनिकों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को बल्लभगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा भी पहुंचे। राजा नाहर सिंह पार्क में बने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर परिवहन मंत्री मूलंचद शर्मा व भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। डा. भीमराव अंबेडकर चौक पर डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, आर्य समाज मंदिर, महाराजा अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए गए। यात्रा का बाजार में लोगों ने गर्म जोशी से ढोल नगाड़ों के साथ अभिनंदन किया। इस दौरान जहां से भी यात्रा निकली, तो भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से माहौल गुंजायमान होता नजर आया।

loksabha election banner

तिरंगा यात्रा में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि वीर सैनिकों, सैन्य अधिकारियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बलिदानी देश की आजादी व विभिन्न युद्धों के दौरान दिखाए गए कौशल पराक्रम के चलते हम सबके प्रेरणा स्त्रोत हैं। वे देश की आन, बान,और शान हैं और हमेशा बने रहेंगे। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। यह बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। यात्रा में वरिष्ठ नेता टिपरचंद शर्मा, पार्षद हरप्रसाद गौड़, दीपक यादव, राकेश गुर्जर, बुद्धा सैनी, सुखबीर मलेरना, जगत भूरा, लखन बेनीवाल, महेश गोयल, दुर्गेश शर्मा, संजीव बैसला ने भी भागीदारी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.