Move to Jagran APP

दहेज में फा‌र्च्यूनर कार मांगने पर वधू पक्ष ने बरात बैरंग लौटाई

दहेज में पांच लाख रुपये और फार्यूनर कार की मांग करने पर वधू पक्ष ने अज्जी कालोनी से बरात को वापस लौटा दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 08:41 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 08:41 PM (IST)
दहेज में फा‌र्च्यूनर कार मांगने पर वधू पक्ष ने बरात बैरंग लौटाई
दहेज में फा‌र्च्यूनर कार मांगने पर वधू पक्ष ने बरात बैरंग लौटाई

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: दहेज में पांच लाख रुपये और फा‌र्च्यूनर कार की मांग करने पर वधू पक्ष ने अज्जी कालोनी से बरात को वापस लौटा दिया। वधू पक्ष ने इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत दी। पुलिस ने दूल्हे व उसके स्वजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लड़की का पिता नगर निगम में कार्यरत है और अज्जी कालोनी में परिवार सहित रहता है। परिवार में पत्नी के अलावा पांच बेटी और दो बेटे हैं। छोटी बेटी का रिश्ता उन्होंने दिल्ली की त्रिलोकपुरी निवासी विशाल के साथ किया था। विशाल दिल्ली में कृषि विभाग में कार्यरत है। शादी के लिए 27 नवंबर का दिन तय हुआ। लड़की के परिवार ने शादी के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली। 17 नवंबर को गोद भराई रस्म हुई। इस दौरान लड़के की बहनों ने होने वाली वधू से दहेज के बारे में पूछ लिया। उसने बताया कि पिता ने बुलेट मोटरसाइकिल सहित सभी सामान खरीद लिया है। लड़के की बहनों ने कहा कि यह दहेज तो कम है। उन्होंने विशाल को फा‌र्च्यूनर कार और पांच लाख रुपये दिलाने की मांग की। वधू ने कह दिया कि उसके पिता की इतनी हैसियत नहीं है। तब विशाल का परिवार खुशी-खुशी विदा हो गया। अपने घर पहुंचने के बाद उन्होंने पांच लाख रुपये और फा‌र्च्यूनर कार की मांग कर दी। लड़की पक्ष ने इसकी असहमति जता दी। दहेज के लिए मना करने पर वर पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे लड़की का परिवार असमंजस में फंस गया। उन्होंने सभी बुकिग कैंसिल कर दी। आरोप है कि शनिवार शाम को लड़के पक्ष के लोग बरात लेकर आ गए। बरात आने की खबर पाकर लड़की के परिवार वाले नाराज हो गए और पुलिस को सूचना दे दी। उधर, लड़की ने शादी करने से इन्कार कर दिया। काफी मनाने के बाद भी लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए राजी नहीं हुए। इसके बाद बरात खाली हाथ वापस लौट गई। आदर्श नगर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि वर पक्ष के खिलाफ दहेज अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.