Move to Jagran APP

दिल्ली में सप्ताहांत लाकडाउन का असर जिले में भी

दिल्ली में सप्ताहांत लाकडाउन का असर जिले में भी दिखाई दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 08:29 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 08:29 PM (IST)
दिल्ली में सप्ताहांत लाकडाउन का असर जिले में भी
दिल्ली में सप्ताहांत लाकडाउन का असर जिले में भी

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : दिल्ली में सप्ताहांत लाकडाउन का असर जिले में भी दिखाई दिया। इससे दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों की संख्या काफी घट गई। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने बदरपुर बार्डर से एक-एक वाहन को जांच के बाद ही दिल्ली में प्रवेश करने दिया। केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को उचित पास व पहचान पत्र देखने के बाद ही जाने दिया गया। फरीदाबाद से बड़ी संख्या में लोग नौकरी या कारोबार के लिए दिल्ली जाते हैं, मगर शनिवार को यह संख्या मामूली रही। सराय ख्वाजा टोल प्लाजा भी पूरी तरह खाली दिखाई दिया। सप्ताहांत लाकडाउन का असर दिल्ली से फरीदाबाद आने वालों की संख्या पर भी दिखा दिया। दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुचारु ना होने के कारण फरीदाबाद की तरफ आने वालों की संख्या भी बहुत कम रही। फरीदाबाद पुलिस ने भी बार्डर पर नाका लगाया। पुलिस ने सुनिश्चित किया कि लोग मास्क लगाकर ही जिले में प्रवेश करें।

loksabha election banner

----

रोज 50 हजार वाहन चालक गुजरते हैं टोल से

सराय ख्वाजा टोल से रोज करीब 50 हजार वाहन चालक गुजरते हैं। इनसे टोल प्रबंधन करीब 8 से 10 लाख रुपये की टैक्स के रूप में वसूली करता है। शनिवार को हालात बिल्कुल बदले नजर आए। दिनभर में मुश्किल से हजार वाहन चालकों ने टोल को पार किया। इनमे भी काफी जरूरी सुविधाओं से जुड़े हुए लोग शामिल थे।

---

कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा उपाय है। दिल्ली में सप्ताहांत लाकडाउन लगाया गया है, इसलिए लोगों को चाहिए कि बहुत जरूरी ना हो तो दिल्ली की जाने से परहेज करें। बदरपुर बार्डर पर हमने गश्त बढ़ाई है। सुनिश्चित किया जा रहा है कि दिल्ली की तरफ से आने वाले लोग मास्क लगाए हों। उन्हें मास्क लगाने के लिए जागरूक और प्रेरित किया जा रहा है। अगर कोई बिना मास्क मिल रहा है तो उसे मास्क दिया जा रहा है।

- ओपी सिंह, पुलिस आयुक्त।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.