उद्योग मंत्री के घर विराजे गजानन, छाया उल्लास
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर पर एक बार फिर धूमधाम से गणपति ज
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर पर एक बार फिर धूमधाम से गणपति जी विराजे हैं। उद्योग मंत्री के निवास पर यह तीसरा अवसर है, जब गौरी के लाल की प्रतिमा की स्थापना हुई है। स्थापना से पहले सेक्टर-16 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से गणपति जी की सवारी निकली गई। गणेश उत्सव के शुभारंभ पर श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों व लेझिम नृत्य पर खूब झूमे। गणपति बप्पा की शोभायात्रा में महिलाओं में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। लक्ष्मी नारायण मंदिर से चलकर जब गणपति जी कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के घर पहुंचे तो पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरया के नारों से गूंज उठा। पंडाल में विधिवत पूजा अर्चना के साथ गणपति बप्पा को विराजमान किया गया। विपुल गोयल व उनकी धर्मपत्नी पल्लवी गोयल ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और भगवान गणपति से सभी के कल्याण की मनोकामना की। शोभा यात्रा में उद्योगपति, जिला पार्षद, नगर निगम पार्षद और कई गांवों के सरपंच भी शामिल हुए। गणपति जी का आशीर्वाद लेने महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले कलाकार फिरोज खान और क्रिकेटर चेतन शर्मा भी पहुंचे। विपुल गोयल ने कहा कि गणेश उत्सव 5 दिन तक चलेगा।
इस मौके पर मार्केट कमेटी के उद्योगपति के सी लखानी, आरसी गांधी, संजय बत्रा, चेयरमैन मुकेश शास्त्री, जिला उपायुक्त अतुल द्विवेदी, खादी बोर्ड के सदस्य विजय शर्मा, पार्षद नरेश नंबरदार, क्षेत्रपाल, सुभाष आहूजा, पूर्व पार्षद धर्मपाल मौजूद रहे।