गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा शहर
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से बृहस्पतिवार को गजानन की मूर्ति स्था
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से बृहस्पतिवार को गजानन की मूर्ति स्थापित की गई। एक तरफ जहां सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों की ओर से मूर्ति स्थापना के साथ पूजा शुरू की गई है, वहीं बहुत से लोगों ने घरों में मूर्ति स्थापित करके भी गणेश जी की पूजा, अर्चना शुरू कर दी है। अधिकांश जगह पर्यावरण अनुकूल गजानन की मूर्ति स्थापित की गई।
श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से अध्यक्ष यशोदानंद यादव की मौजूदगी में गणपति जी की मूर्ति स्थापित की गई। सुबह आरती हुई तो रात को भजन, कीर्तन से गजानन के नाम की गूंज रही। ऐसे ही श्री सिद्धदाता आश्रम में गणेश चतुर्थी पर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने पंचामृत अभिषेक करते गणेश जी की पूजा की। उन्होंने गणेश पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला। गांधी कालोनी में विराजमान हुए गजानन
महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से बृहस्पतिवार को मुंबई से लाई गई गजानन की मूर्ति को गांधी कालोनी में स्थापित किया। अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल की मौजूदगी में गणेश उत्सव कर शुभारंभ किया गया। विधिवत गणेश का पूजन किया गया। गणेश जी के सुंदर पंडाल में भजनों की धूम रही। ऐसे ही एक नंबर स्थित गीता मंदिर में महाराष्ट्र मंडल फरीदाबाद की ओर से भी सार्वजनिक गणेश उत्सव 2018 का शुभारंभ किया गया। मैं पिछले दो सालों से गणपति बप्पा की प्रतिमा अपने निवास पर स्थापित कर रही हूं। अब यह तीसरा वर्ष है। हमारी तो गौरी के लाल से यही कामना रहती है कि परिवार में सुख, समृद्धि, शांति रहे और सभी स्वस्थ रहें।
-रेशमा अरोड़ा, निवासी एनआइटी