Move to Jagran APP

महाराष्ट्र मित्र मंडल ने निकाली शोभा यात्रा

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: शहर में गणेश चतुर्थी, शुक्रवार से गणेश उत्सव का शुभारंभ

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Aug 2017 08:06 PM (IST)Updated: Thu, 24 Aug 2017 08:06 PM (IST)
महाराष्ट्र मित्र मंडल ने 
निकाली शोभा यात्रा
महाराष्ट्र मित्र मंडल ने निकाली शोभा यात्रा

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: शहर में गणेश चतुर्थी, शुक्रवार से गणेश उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में 25 अगस्त से शुरू होने वाले गणेश उत्सव का समापन 3 सितंबर को होगा। सामाजिक संस्था महाराष्ट्र मित्र मंडल ने बृहस्पतिवार शाम एनआइटी पांच नंबर शोभा यात्रा निकाली। यात्रा में ढोलों की थाप पर गणपति बप्पा मोरया की गूंज रही। नाचते-झूमते हुए गणेश भक्त पांच नंबर मार्केट के विभिन्न क्षेत्रों से निकले। कई जगह यात्रा का स्वागत किया गया। मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल शोभा यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे।

loksabha election banner

घरों में भी विराजेंगे गजानन

बहुत से लोगों के घरों में भी शुक्रवार गजानन विराजमान होंगे। बृहस्पतिवार को कई लोग गणेश जी की मूर्ति लेकर आए हैं। सेक्टर-11 में नेहा के घर गणेश उत्सव का आयोजन होगा तो एनआइटी निवासी भावना भी अपने घर में गणेश जी की मूर्ति को स्थापित करने के लिए लाई हैं। नेहा ने बताया कि मूर्ति स्थापना के बाद प्रसाद के रूप में गणेश जी मूर्ति भक्तों को प्रदान की जाएगी, ताकि और लोग भी घर में गणेश जी स्थापित करें।

उद्योगमंत्री के घर भी स्थापित होंगे गजानन

प्रदेश के उद्योगमंत्री विपुल गोयल के सेक्टर-17 स्थित मकान नंबर 571 में भी गणपति उत्सव का आयोजन होगा। शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर से उनके निवास स्थान पर लगाए गए पंडाल तक धूमधाम से गणपति जी की सवारी निकलेगी और पूरे विधिविधान से गणपति की स्थापना होगी। 25 से 29 अगस्त तक धूमधाम से गणपति उत्सव मनाया जाएगा। 29 अगस्त को शाम 4 बजे से 6 बजे तक गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी और पर्यावरण के अनुकूल विसर्जन किया जाएगा।

हमने गणेश उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसके बाद रात सात बजे आरती होगी।

-यशोदानंद यादव, अध्यक्ष, श्री गणेश सेवा मंडल।

गणेश चतुर्थी से गणेश उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। मंदिर की महिला मंडली प्रतिदिन गणेश वंदना और भजन प्रस्तुत करेंगी। मंदिर में गणेश उत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है।

-राम जुनेजा, अध्यक्ष, राम मंदिर कमेटी।

शुक्रवार सुबह गणेश जी की मूर्ति स्थापना की जाएगी। प्रतिदिन सुबह व शाम को आरती होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

-प्रेम बहल, अध्यक्ष, सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, एक नंबर बी ब्लाक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.