राजस्थान की बयाना सीट के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, 15 दिन पहले ही आए थे पाली गांव
राजस्थान के बयाना सीट से पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की रविवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने पीटकर हत्या कर ...और पढ़ें

पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना। फाइल फोटो
HighLights
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या।
जमीन विवाद के चलते हुई वारदात, अज्ञात आरोपी।
फरीदाबाद के पाली गांव से था गहरा नाता।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। राजस्थान के बयाना सीट से पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की रविवार रात को कुछ अज्ञात लोगों ने पीटकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर ग्रामीणों से कुछ विवाद चल रहा था।
अतर सिंह मूलरूप से फरीदाबाद के पाली गांव के रहने वाले थे। वह 15 दिन पहले ही शोक में शामिल होने के लिए पाली गांव आए थे। उनके भाई फतेह सिंह गांव में ही रहते हैं। अतर सिंह दो बार पाली गांव के सरपंच रहे।
सबसे पहले 1982 में उन्होंने गांव के सरपंच का चुनाव लड़ा। जब वह निर्विरोध सरपंच चुने हुए। इसके बाद 1992 में भी सरपंच का चुनाव जीते। भारतीय जनता पार्टी से उन्होंने 1998 में पहली बार राजस्थान से विधायक का चुनाव लड़ा।
गांव में ही होगा अंतिम संस्कार
अतर सिंह का अंतिम संस्कार गांव के ही मुक्ति धाम में किया जाए। सोमवार शाम तक उनके शव को गांव में लाया जाएगा। मामले की जानकारी मिलते ही अतर सिंह पैतृक घर में ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी।
अतर सिंह के परिवार में चार बेटिया और एक बेटा है। उनकी सबसे छोटी बेटी किरण भड़ाना हिमाचल के लाहौल स्पीति जिले की डीसी है। इसके साथ ही एक बेटी अंजना भड़ाना एमबीबीएस डॉक्टर है। छोटे भाई फतेह सिंह के अनुसार 1998 के बाद से ही अतर सिंह शहर में जाकर शिफ्ट हो गए थे।
वह गांव के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीच बीच में आते रहते थे। गांव में सभी लोगों से उनका मिलना जुलना था। उन्हें घटना की जानकारी सोमवार सुबह पांच बजे मिली। राजस्थान पुलिस ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
