Move to Jagran APP

खुदकुशी को ओवरब्रिज पर चढ़ी महिला, पुलिस ने बचाया

राष्ट्रीय राजमार्ग रेलवे ट्रैक के ऊपर बने पुल से एक दिमागी रूप से कमजोर महिला को ट्रैक पर कूदने से पहले पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतार लिया। महिला अपने आठ महीने के बच्चे को घर पर छोड़ कर आत्महत्या करने के लिए गई थी। महिला की पिछले आठ महीने से दिमागी हालत ठीक नहीं है। पुलिस ने महिला को पकड़ने के बाद भगत सिंह कॉलोनी में उसके पति को सौंप दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 08:12 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 08:12 PM (IST)
खुदकुशी को ओवरब्रिज पर 
चढ़ी महिला, पुलिस ने बचाया
खुदकुशी को ओवरब्रिज पर चढ़ी महिला, पुलिस ने बचाया

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : राष्ट्रीय राजमार्ग रेलवे ट्रैक पर बने पुल से एक मानसिक रूप से परेशान महिला को ट्रैक पर कूदने से पहले ही पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतार लिया। महिला अपने आठ महीने के बच्चे को घर पर छोड़कर खुदकुशी के लिए गई थी। महिला पिछले आठ महीने से मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने महिला को भगत सिंह कॉलोनी में उसके पति को सौंप दिया।

loksabha election banner

रेलवे ट्रैक पर बने राष्ट्रीय राजमार्ग के पुल की मुंडेर पर शुक्रवार को एक महिला खड़ी होकर संदेहास्पद स्थिति में घूम रही थी। इसके बारे में किसी ने थाना आदर्श नगर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर हवलदार तिरशपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसे जैसे-तैसे काबू में किया। पुलिस ने महिला के बारे में पूछताछ की, तो उसने अपना नाम साहना पत्नी साजिद निवासी भगत सिंह कॉलोनी बताया। पुलिस टीम साहना को उसके पति के पास पहुंचाया। साजिद ने बताया कि उसकी पत्नी साहना पिछले आठ महीने से मानसिक रूप से परेशान है। उसका आठ महीने का बच्चा भी है। उसकी पत्नी का इलाज बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.