विवाहिता को किया दहेज के लिए प्रताड़ित
जासं, फरीदाबाद: दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Oct 2017 04:35 PM (IST)Updated: Sun, 01 Oct 2017 04:35 PM (IST)
जासं, फरीदाबाद: दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनता कॉलोनी निवासी प्रीति की शादी कुलदीप के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले उन्हें दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। दोनों पक्षों के बार-बार पंचायत होने पर भी ससुराल वाले नहीं माने। इससे परेशान होकर प्रीति ने पुलिस में शिकायत कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें