फरीदाबाद: पड़ोसी के घर में फंदे पर लटका मिला युवक, जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी की जमकर धुनाई
फरीदाबाद की टीटू कॉलोनी में एक युवक पड़ोसी के घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते ...और पढ़ें
-1791513391925_m.webp)
जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। AI जनरेटेड
HighLights
फरीदाबाद में युवक पड़ोसी के घर में फंदे पर मिला।
परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर पुलिसकर्मी को पीटा।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद की टीटू कॉलोनी में एक युवक पड़ोसी के घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि युवक की पड़ोस की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था
इसी के चलते उसके परिवार वालों ने युवक की हत्या कर उसे फंदे पर लटका दिया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न करने से गुस्साए परिवार वालों ने पुलिसकर्मी की धुनाई कर दी। इतना ही नहीं काफी देर तक हंगामा भी किया।
पुलिस ने मृतक के शव को बादशाह का अस्पताल में रखवा दिया है। आज उसका पोस्टमॉर्टम होगा। परिवार वाले मांग कर रहे हैं कि पड़ोस में रहने वाले लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। मृतक युवक और पड़ोस में रहने वाली युवती साथ में पढ़ते थे।
