विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में महिला से दोस्ती के शक में युवक पर चाकू-डंडों से हमला, दो गिरफ्तार; तीसरा फरार

Published: Fri, 11 Sep 2026 04:40 PM (IST)

फरीदाबाद के सेक्टर-तीन में एक महिला से दोस्ती के शक में 27 वर्षीय निपुन पटेल पर चाकू-डंडों से जानलेवा हमला ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. फरीदाबाद में युवक निपुन पटेल पर चाकू-डंडों से हमला।

  2. महिला से दोस्ती के शक में धर्मेंद्र ने कराया हमला।

  3. दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा अभी भी फरार है।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-तीन में महिला से दोस्ती होने के शक में 27 वर्षीय युवक निपुन पटेल नाम के युवक पर चाकू और डंडों से हमला कराने के आरोप में क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपितों का मुंडन कराने के बाद उन्हें वारदात वाली जगह पर ले जाकर परेड कराई, हालांकि पुलिस ने कहा है कि आरोपितों को घटनास्थल की निशानदेही कराने ले जाया गया था। तीसरा आरोपित अभी फरार है।

दोनों गिरफ्तार आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।क्राइम एसीपी अमन यादव ने बताया कि सात सितंबर को सेक्टर तीन स्थित वाल्मीकि मंदिर के पास निपुन पटेल पर दो युवकों ने चाकू और डंडों से हमला किया था। मंदिर जाते समय हुए हमले में निपुन गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

दोस्तों से करवाया हमला

पुलिस जांच के अनुसार, डबुआ निवासी धर्मेंद्र के एक महिला से संबंध थे। पिछले कुछ समय से महिला डबुआ से सेक्टर-तीन में आकर रहने लगी थी। धर्मेंद्र को शक था कि निपुन पटेल की महिला से दोस्ती हो गई है। इसी शक के चलते उसने निपुन पर हमला कराने की साजिश रची।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में न्यूज चैनल के हरियाणा हेड पर जानलेवा हमला, पार्किंग विवाद के बाद सिर फोड़ा और हाथ की हड्डी तोड़ी

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में 12 साल के बच्चे हमउम्र दोस्त को चाकू से गोदा, पतंग काटने पर पेट में 4 बार जानलेवा हमला 

पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र ने अपने दोस्त मनीष और आशीष को वारदात के लिए तैयार किया। सात सितंबर को दोनों ने वाल्मीकि मंदिर के पास निपुन को घेरकर चाकू और डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान धर्मेंद्र भी मंदिर के पास मौजूद रहा।

धर्मेंद्र और मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और वारदात में फरार तीसरे आरोपित आशीष की तलाश में टीम दबिश दे रही है। मामले में अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
- अमन यादव, एसीपी क्राइम