गोली लगने से घायल हुई महिला ने दम तोड़ा
शनिवार को बदमाशों द्वारा गोली मारने से घायल महिला ने मंगलवार को मेट्रो अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोम
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : शनिवार को बदमाशों द्वारा गोली मारने से घायल महिला ने मंगलवार को मेट्रो अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने शव का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। उधर, घटना के चार दिन बाद भी पुलिस आरोपितों का सुराग नहीं लग सकी है।
शनिवार की सुबह हुई थी घटना
शनिवार सुबह 7 बजे ब्राह्मण वाड़ा निवासी 50 वर्षीय शकुंतला गोयल महावीर कॉलोनी से रोजाना की तरह पैदल दूध लेने गईं थी। वापस लौटते समय गली के मोड़ पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। उन्हें मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका आपरेशन किया गया पर उनकी तबीयत खराब होती चली गई। मंगलवार दोपहर को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने पति भंवरलाल गोयल की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की पांच टीमें आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई हैं, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगे हैं। हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस साइबर तकनीक का भी उपयोग कर रही है। शकुंतला की मौत के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों को पकड़ने के लिए कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है।
-बलबीर ¨सह, पुलिस सहायक आयुक्त, बल्लभगढ़