विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में ड्यूटी के बाद घर लौट रही दो सहेलियों को टैंकर ने मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत

Published: Tue, 22 Sep 2026 01:14 PM (IST)

फरीदाबाद के एनएचपीसी चौक पर पानी के टैंकर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में ईएसआई ...और पढ़ें

मृतक महिला की फाइल फोटो और टैंकर की तस्वीर।

मृतक महिला की फाइल फोटो और टैंकर की तस्वीर।

HighLights

  1. एनएचपीसी चौक पर पानी के टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मारी।

  2. हादसे में आशा नामक महिला की मौके पर ही मौत।

  3. सहेली सुमन गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। एनएचसी चौक के पास पानी के टैंकर ने स्कूटी सवार महिला और उसकी सहेली को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हुई है।

मृतक महिला की पहचान एसजीएम नगर 22 फुट निवासी आशा के रूप में हुई है। आशा ईएसआई हॉस्पिटल में हाउसकीपिंग का काम करती थी।

दोनों फरीदाबाद के रहने वाले थे

ईएसआई हॉस्पिटल का एनएचपीसी चौक के पास हॉस्टल है। उसकी ड्यूटी इन दोनों हॉस्टल में लगी हुई थी। उसकी सहेली सुमन भी वही काम करती है।

दोनों स्कूटी पर सवार होकर शाम 5:00 बजे फरीदाबाद की तरफ लौट रही थी। किसी दौरान पानी के टैंकर में उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में आशा की मौत हो गई जबकि सुमन गंभीर रूप से घायल है।