विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश के साथ बढ़ी ठंडक

By Susheel BhatiaEdited By: Sonu Suman
Published: Thu, 26 Mar 2026 11:16 PM (IST)

फरीदाबाद में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। गुरुवार शाम को घने बादल छाए और गरज-चमक के साथ हल्की ...और पढ़ें

फरीदाबाद में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही बारिश शुरू।

फरीदाबाद में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही बारिश शुरू।

HighLights

  1. फरीदाबाद में गुरुवार शाम मौसम बदला, बारिश शुरू हुई।

  2. गरज-चमक के साथ हल्की बारिश से ठंडक बढ़ी।

  3. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश का अनुमान जताया।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में एक बार फिर मौसम बिगड़ गया है। गुरुवार शाम को आसमान में घने बादल छा गए और गरज-चमक शुरू हो गई। इसके साथ ही हल्की बारिश भी शुरू हो चुकी है, जिससे शहर में अचानक ठंडक महसूस हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और मौसम की लगातार जानकारी रखें।

शुक्रवार के लिए हल्की बारिश का अनुमान

बता दें, मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में आज के लिए बारिश की संभावना जताई थी। वहीं आईएमडी ने शुक्रवार के लिए हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

यह भी पढ़ें- प्रदूषण से जूझते फरीदाबाद को राहत, 5 वर्षों में AQI में 28% सुधार; औसत AQI 189 से घटकर 137 पर